डिश टीवी के गिरवी रखे शेयर अपने भाई को लौटाएंगे सुभाष चंद्रा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:43 IST2021-04-22T23:43:26+5:302021-04-22T23:43:26+5:30

Dish TV's mortgaged shares will be returned to his brother Subhash Chandra | डिश टीवी के गिरवी रखे शेयर अपने भाई को लौटाएंगे सुभाष चंद्रा

डिश टीवी के गिरवी रखे शेयर अपने भाई को लौटाएंगे सुभाष चंद्रा

मुंबई, 22 अप्रैल जी समूह के सुभाष चंद्रा ने कहा है कि वह जल्द डिश टीवी के गिरवी रखे शेयर अपने भाई जवाहर गोयल को लौटाएंगे।

डिश टीवी के मालिक गोयल ने 2018 में जी समूह की मदद की थी। उन्होंने डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के जरिये जी को बैंक से कर्ज जुटाने में मदद की थी।

चंद्रा ने कहा कि वह बैंक द्वारा छोड़े गए शेयर जल्द अपने भाई को लौटाएंगे। हालांकि, चंद्रा ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है। बाजार में इस तरह की अटकलें थीं कि चंद्रा शेयरों को वापस नहीं लौटा पाएंगे।

फिलहाल चंद्रा निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रसारक जी समूह का प्रबंधन नहीं कर रहे हैं। जी समूह में उनकी हिस्सेदारी नवंबर, 2019 से घटकर मात्र पांच प्रतिशत रह गई है। उस समय वित्तीय संकट की वजह से चंद्रा को अपनी हिस्सेदारी बाहरी निवेशकों को बेचनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dish TV's mortgaged shares will be returned to his brother Subhash Chandra

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे