लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई क्षेत्र की वृद्धि में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका: गडकरी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विपणन और विनिर्माण क्षेत्र के डिजिटलीकरण की देश के लघु एवं मझोले उपक्रमों के कारोबार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने ऐसी प्रौद्योगिकियों पर जोर दिया जिससे आर्थिक रूप से सक्षम एमएसएमई देश के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में अपना विस्तार कर पाएं।

गडकरी ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘एमएसएमई को डिजिटल करना महत्वपूर्ण विषय है। डिजिटल ऐसा समाधान है जिसके जरिये हम अपनी प्रणाली को पारदर्शी और समयबद्ध बना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विपणन या मार्केटिंग एमएसएमई के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। कई छोटी कंपनियों ने ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू की है जिससे शानदार नतीजे दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डिजिटलीकरण विनिर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने प्रौद्योगिकी क्षेत्र का आह्वान किया वह एमएसएमई क्षेत्र को प्रक्रियाओं में मदद करे।

मंत्री ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र की देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा निर्यात में उसका 48 प्रतिशत का हिस्सा है और उसने 11 करोड़ रोजगार का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जीडीपी में एमएसएमई की हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 प्रतिशत और निर्यात में 60 प्रतिशत करने का है। इसके अलावा सरकार क्षेत्र में पांच करोड़ नए रोजगार के अवसरों का भी सृजन करना चाहती है।

गडकरी ने कहा, ‘‘सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा ग्रामीण, कृषि, आदिवासी क्षेत्रों तथा 115 आकांक्षी जिलों में एमएसएमई का विकास करने का है।’’

उन्होंने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है जिसका जीडीपी में योगदान काफी कम है। ‘‘ऐसे में हमें ऐसी प्रौद्योगिकी ढूंढनी चाहिए जिससे आर्थिक रूप से मजबूत एमएसएमई गांवों, ग्रामीण इलाकों, कृषि और आदिवासी इलाकों में विस्तार कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब