लाइव न्यूज़ :

धानुका समूह पानागढ़ में 1,250 करोड़ रुपये के निवेश से पॉली फिल्म फैक्टरी स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 12:19 IST

Open in App

धानुका समूह ने कहा कि उसने पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ औद्योगिक पार्क में 1,250 करोड़ रुपये के निवेश से पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पॉली फिल्म फैक्टरी स्थापित करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि इस संयंत्र को धनसेरी वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी धनसेरी पॉली फिल्म्स द्वारा तैयार किया जा रहा है। यहां लोचदार पैकेजिंग पन्नी का विनिर्माण होगा, जिसका इस्तेमाल चिप्स और चाय जैसे एफएमसीजी उत्पादों की पैकिंग में किया जाता है। यह संयंत्र 38 एकड़ में फैला है। समूह के अध्यक्ष सी के धानुका ने कहा कि इस संयंत्र में मार्च 2023 तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है और इसमें लगभग 500 लोगों का प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारममता ने धुनसेरी समूह के पोली फिल्म संयंत्र की आधारशिला रखी, वाणिज्यिक परिचालन 2023 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी