लाइव न्यूज़ :

धनतेरस 2022ः सोना, आभूषण और सिक्कों की खूब बिक्री, पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार वृद्धि 35 फीसदी तक, घर से निकले लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 15:01 IST

Dhanteras 2022: विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष धनतेरस पर बिक्री 15-25 फीसदी अधिक रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार, दोनों दिन था।दिवाली से पहले दिन धनतेरस को सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है।

Dhanteras 2022: धनतेरस के दो दिन तक चले पर्व के दौरान मजबूत मांग के चलते सोना, आभूषण और सिक्कों की खूब बिक्री हुई। आभूषण उद्योग को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार वृद्धि 35 फीसदी तक रहेगी। रविवार को कुछ घंटे के लिए आभूषण बाजार में सुस्ती छाई रही, जिसकी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच था।

आभूषण कारोबारियों ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद देशभर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार, दोनों दिन था। दिवाली से पहले दिन धनतेरस को सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है। सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी की।

रविवार को दिल्ली में सोने की कीमत 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम (कर शामिल नहीं) रही। पिछले साल धनतेरस को दस ग्राम सोने की कीमत 47,644 रुपये थी। धनतेरस के मौके पर आम तौर पर 20-30 टन सोना बिकता है। इस दिन लोग सोना, चांदी और आभूषणों के अलावा वाहन और अन्य वस्तुओं की खरीद करते हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि इन दो दिन में अनुमानित 21,000 वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक लेकिन 2018 और 2019 की तुलना में कम है।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष आशीष पेठे ने कहा, ‘‘2021 की तुलना में बिक्री 10-15 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है।’’ वहीं विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष धनतेरस पर बिक्री 15-25 फीसदी अधिक रही है। 

टॅग्स :धनतेरसदिवालीइकॉनोमीभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम