लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: कृप्या ध्यान दें, मेल पैसेंजर पहले डिब्बे में ना चढ़े, देना पड़ेगा 250 रुपये जुर्माना, डीएमआरसी ने 1906 यात्रियों पर लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2024 18:02 IST

Delhi Metro: आंकड़े से पता चलता है कि इस साल जनवरी और जून के बीच डीएमआरसी ने महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में घुस जाने पर 1906 पुरूष यात्रियों पर जुर्माना लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी में 245 और जून में 120 चालान काटे गये।डीएमआरसी द्वारा विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं।दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क की कुल लंबाई 393 किलोमीटर है।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में घुस जाने पर 1900 से अधिक पुरूष यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। इस संबंध में आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में प्रवेश करने पर पुरुष यात्री पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। आंकड़े से पता चलता है कि इस साल जनवरी और जून के बीच डीएमआरसी ने महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में घुस जाने पर 1906 पुरूष यात्रियों पर जुर्माना लगाया।

मई में सबसे अधिक 443 चालान काटे गये, जबकि अप्रैल में 419, फरवरी में 408, मार्च में 270, जनवरी में 245 और जून में 120 चालान काटे गये। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में घुस जाने वाले पुरुष यात्रियों पर नियमित रूप से जुर्माना लगाती है।

इसके अलावा इस मुद्दे पर पुरुष यात्रियों को संवेदनशील बनाने के लिए कई जागरूकता पहल भी की जाती हैं।’ दयाल ने कहा, ‘इस संबंध में समय-समय पर ट्रेनों के अंदर घोषणाएं की जाती हैं तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान चलाये जाते हैं। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए डीएमआरसी द्वारा विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं।’

दिल्ली मेट्रो में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। डीएमआरसी ने कहा कि प्लेटफार्म पर यह दर्शाने के लिए साइनबोर्ड भी लगे होते हैं कि यह आरक्षित डिब्बा आमतौर पर कहां रुकता है। डीएमआरसी ने कहा कि महिला डिब्बे में सफर कर रहे यात्रियों का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैनात किये गये हैं तथा विशेष अभियान चलाये जाते हैं।

उनके अनुसार, हर डिब्बे में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें होती हैं। दिल्ली मेट्रो की 12 लाइनों पर डीएमआरसी के 288 स्टेशन हैं जिनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन और रैपीड मेट्रो गुरुग्राम शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क की कुल लंबाई 393 किलोमीटर है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित