लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान प्रतिभूतिकृत पूल के संग्रह अनुपात में कमी: क्रिसिल

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:58 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई क्रिसिल रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान प्रतिभूतिकृत पूल के संग्रह अनुपात में गिरावट देखी गई है।

एजेंसी ने कहा कि पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में गिरावट उतनी तेज नहीं रही। इसके दो कारण रहे- स्थानीय प्रतिबंधों ने व्यावसायिक गतिविधि पर प्रभाव को सीमित कर दिया, और कर्ज अदायगी स्थगित नहीं होने का मतलब था कि कर्जदार ऋण अदायगी को टाल नहीं सकते थे।

क्रिसिल के वरिष्ठ निदेशक और उप मुख्य रेटिंग अधिकारी कृष्णन सीतारमन ने कहा कि पहली लहर में संग्रह गिर गया था, क्योंकि ज्यादातर कर्जदारों ने अधिस्थगन राहत का लाभ उठाया और संग्रह कर्मचारी कड़े लॉकडाउन के कारण आवाजाही में असमर्थ थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में कई वित्तीय संस्थान डिजिटल संग्रह को अपनाने के लिए प्रेरित हुए। इसने दूसरी लहर के दौरान संग्रह में गिरावट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

प्रतिभूतिकरण एक जैसी तरल वित्तीय आस्तियों को विपणन योग्य प्रतिभूतियों के रूप में संग्रहित करने की प्रक्रिया है, जिसे निवेशकों को बेचा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें