लाइव न्यूज़ :

पीपीएफ, डाकघर, सुकन्या समृद्धि योजना और एनएससी पर आ गया फैसला?, लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2025 18:07 IST

विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (तीसरी तिमाही) के लिए अपरिवर्तित रहेंगी: सरकारी अधिसूचना।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार सातवीं तिमाही है जब लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को यथावत रखा गया है।वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए अधिसूचित की गयी थी।सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी।

नई दिल्लीः सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं हैं। सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाली लगातार सातवीं तिमाही के लिए पीपीएफ और एनएससी सहित विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की तिमाही के लिए पीपीएफ और एनएससी सहित विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार सातवीं तिमाही है जब लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को यथावत रखा गया है।

small savings schemes: कोई राहत नहीं-

सुकन्या समृद्धि योजनाः 8.2 प्रतिशत

सावधि जमाः 7.1 प्रतिशत

सार्वजनिक भविष्य निधिः 7.1 प्रतिशत

डाकघर बचत जमा योजनाः 4.0 प्रतिशत

किसान विकास पत्रः 7.5 प्रतिशत

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्रः 7.7 प्रतिशत

मासिक आय योजनाः 7.4 प्रतिशत।

सरकार ने मंगलवार को एक अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए पीपीएफ और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र सहित विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। यह लगातार सातवीं तिमाही है जब लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को यथावत रखा गया है।

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (एक अक्टूबर, 2025 से 31 दिसंबर, 2025) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (एक जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025) के लिए अधिसूचित दरों पर बनी रहेंगी।’’ अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज चालू तिमाही में मौजूदा 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रहेगा। नौकरीपेशा में लोकप्रिय लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत पर बरकरार हैं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा।

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर अक्टूबर-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी। जुलाई-सितंबर तिमाही की तरह, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान भी मासिक आय योजना में निवेश पर 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

इसके साथ ही, मुख्य रूप से डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को लगातार सातवीं तिमाही में अपरिवर्तित रखा गया है। सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए कुछ योजनाओं के ब्याज में बदलाव किए थे। सरकार हर तिमाही लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की अधिसूचना जारी करती है।

टॅग्स :भारत सरकारदिवालीदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?