लाइव न्यूज़ :

डाबर का पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग को बढ़ावा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने टूथपेस्ट ब्रांड डाबर रेड पेस्ट से कागज के कार्टन हटाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। डाबर ने आज रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर पेपर कार्टन की जगह डाबर रेड टूथपेस्ट की पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग करेगी।

कंपनी की यह पहल उसके टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल कार्य को अंजाम देने का हिस्सा है।

एक साझा बयान के अनुसार, कंपनी ने डाबर रेड पेस्ट से कागज के डिब्बों को हटाने के लिए एक पायलट पहल शुरू की है और रिलायंस रिटेल के साथ एक संयुक्त पहल में प्रमुख आधुनिक व्यापार आउटलेट में एक नई पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग शुरू की जा रही है।

बाहरी कार्टन हटाने से बचने वाले कागज का उपयोग नोटबुक बनाने में किया जाएगा और चाइल्ड राइट्स एंड यू (सीआरवाई) के द्वारा यह कॉपियां जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगी।

डाबर इंडिया लिमिटेड के विपणन प्रमुख (ओरल केयर) हरकवल सिंह ने कहा, “इस प्रयास के साथ ही डाबर रेड पेस्ट ने ‘क्राय’ के साथ मिलकर एक अनोखा प्रचार अभियान “ कार्टन का परित्याग करें, मुझे मेरा भविष्य दें’” भी शुरु किया है। कंपनी पेपर कार्टन हटाने के बाद जो भी कागज बचेगा, उसका उपयोग नोटबुक बनाने में करेगी, जो 1 लाख 20 हजार से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को बांटी जाएंगी। हमें उम्मीद है कि इस प्रयास के तहत हम सालभर में 150 टन कागज बचाने में सफल होंगे और पर्यावरण से कचरा दूर रख पाएंगे।”

रिलायंस रिटेल के सीईओ-ग्रॉसरी दामोदर माल ने कहा, ‘’हम डाबर के साथ मिलकर एक स्मार्ट तरीके से काम करते हुए पेपर के उपयोग को कम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सुपरमार्केट और सुपर ऐप के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहक जागरूक हैं और ऐसे पर्यावरण हितैषी प्रयासों को सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।’’

इसके अलावा, डाबर इंडिया एक आउटर पेपर कार्टन-फ्री लो यूनिट प्राइस पैक पेश कर रहा है, जो विशेष रूप से ग्रामीण बाजारों के लिए बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम