लाइव न्यूज़ :

सीएससी एसपीवी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार के लिये ग्रामीण भारत में शुरू की मुहिम

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी ई-गवर्नेंस सेवा इकाई सीएससी एसपीवी ने शनिवार को कहा कि उसने ग्रामीण क्षेत्रों में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिये एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत लोगों से पर्यावरण को संरक्षित करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आग्रह किया जा रहा है।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इस कार्यक्रम के तहत, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर ऋण की सुविधा प्रदान करेगी और चार्जिंग अवसंरचना स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

सीएससी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने एक बयान में कहा, ‘‘सीएससी ग्रामीण ई-मोबिलिटी कार्यक्रम ग्रामीण सशक्तिकरण में एक नया अध्याय लिखेगा, क्योंकि यह कम लागत पर आवागमन के साधन बढ़ायेगा। ग्रामीण भारत में इसका बहुत महत्व है जहां कनेक्टिविटी एक प्रमुख मुद्दा है।’’

सीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत एक विशेष प्रायोजन वाली कंपनी (एसपीवी) है। यह देश भर में 3.5 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) का प्रबंधन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें