लाइव न्यूज़ :

अदालत का पुलिस को फोर्ड इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने का निर्देश

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी यहां की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को फोर्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक और एक निदेशक के खिलाफ जोर-जबरदस्ती की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। इन अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने 24 फरवरी को अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा तथा अमेरिकी नागरिक एवं निदेशक डेविड एल शॉक को यह राहत प्रदान की।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा (ईओडब्ल्यू) के अनुसार, फोर्ड के डीलर लिबरा कार्स (जीटी करनाल रोड) ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई थी। डीलर ने कहा था कि फोर्ड इंडिया ने संबंधित पक्षों के बीच शर्तों का उल्लंघन किया है। शिकायतकर्ता के शोरूम के 10 किलोमीटर के दायरे में एक और डीलर की नियुक्ति कर शर्तों का उल्लंघन किया गया है।

मेहरोत्रा की ओर से अधिवक्ता विजय अग्रवाल तथा शॉक की ओर से अधिवक्ता रोहित कोचर उपस्थित थे।

अपने आदेश में अदालत ने कहा कि दोनों आरोपी व्यक्ति फोर्ड इंडिया के निदेशक और प्रबंधक निदेशक हैं। कंपनी का भारत में बड़ा कारोबार है। ऐसे में उनके देश छोड़कर भागने या जांच में शामिल न होने की कोई आशंका नहीं है। साथ ही अदालत ने आरोपियों से कहा कि वे पुलिस की जांच में सहयोग करें। बेशक वे निजी तौर पर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होकर पुलिस के सवालों का जवाब दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?