लाइव न्यूज़ :

462 इंफ्रा परियोजनाओं में 4.38 लाख करोड़ रुपये लागत बढ़ी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई देश में ढांचागत क्षेत्र की 462 परियोजनाओं में उनकी लागत तय अनुमान के मुकाबले 4.36 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई है। एक रिपोर्ट में यह बताया गया है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य की ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं की निगरानी करता है। इस प्रकार की कुल 1,737 परियोजनाओं में से 462 में लागत बढ़ गई है और 557 परियोजनायें में देरी चल रही है।

मंत्रालय की मार्च 2021 की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इन कुल 1,737 परियोजनाओं की क्रियान्वयन की मूल लागत 22,33,409.53 करोड़ रुपये थी और उनको पूरा करने की कुल संभावित लागत 26,69,649.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इससे इन परियोजनाओं की कुल लागत में 4,36,239.82 करोड़ रुपये की संभावित वृद्धि हो गई। यह उनके लिये रखी गई वास्तविक लागत के मुकाबले 19.53 प्रतिशत अधिक है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक इन 462 परियोजनाओं के लिये लागत वृद्धि 4,36,239.82 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इन परियोजनाओं पर व्यय मार्च 2021 तक 13,06,617.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जो कि इन परियोजनाओं के लिये तय लागत का 48.94 प्रतिशत है।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि देरी से चलने वाली परियोजनाओं की संख्या कम होकर 412 रह गई है। इनके पूरा होने के लिये तय समयसारिणी के मुताबिक इसका आकलन किया गया है।

इसके अलावा 938 परियोजनाओं के लिये न तो उनके चालू होने का वर्ष इसमें बताया गया है और न ही काम में लगने वाला समय इसमें बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें