लाइव न्यूज़ :

इस साल त्योहारों के दौरान खरीदारी को लेकर अधिक उत्साहित हैं उपभोक्ता : आरएआई

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर उपभोक्ता पिछले साल की तुलना में इस वर्ष त्योहारों में खरीदारी को लेकर अधिक उत्साहित हैं। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर नहीं आएगी और ऐसे में इस साल त्योहारों पर बाजारों में रौनक रहेगी।

आरएआई तथा लिटमसवर्ल्ड के सालाना त्योहारी खरीदारी सूचकांक के अनुसार सबसे ज्यादा उपभोक्ता परिधानों की खरीद करना चाहते हैं। उसके बाद घरेलू उपकरणों का नंबर आता है।

इस सर्वे में पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी के 1,000 उपभोक्ताओं की राय को शामिल किया गया है। 63 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी खरीदारी की सूची में सबसे ऊपर कपड़े-परिधान हैं। 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने की बात कही। वहीं 36 प्रतिशत ने कहा कि वे मोबाइल फोन खरीदना पसंद करेंगे।

आरएआई ने बयान में कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की खरीदारी सूची में अब आभूषण लौट आया है। इस साल 27 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने जेवरात खरीदने की बात कही। पिछले साल यह कहने वालों की संख्या मात्र नौ प्रतिशत थी।’’

सर्वे के अनुसार, 43 प्रतिशत लोग त्योहारों के दौरान खरीदारी पर 15,000 से एक लाख रुपये खर्च करेंगे। वहीं नौ प्रतिशत ने कहा कि वे एक लाख रुपये से अधिक खर्च करेंगे। पिछले साल सिर्फ पांच प्रतिशत उपभोक्ता एक लाख रुपये से अधिक खर्च करना चाहते थे।

आरएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुमार राजगोपालन ने कहा, ‘‘उपभोक्ता इस साल खरीदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं। 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का कहना है कि वे त्योहारों के दौरान खुद के लिए तथा अपने परिजनों के लिए खरीदारी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?