लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के खुले कैंप लगाकर कंपनियां अस्पतालों को सहयोग दे सकतीं हैं: महिन्द्रा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल महिन्द्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक कंपनियों को कोविड-19 टीके की सीधे आपूर्ति मिलनी शुरू होती है तब तक वे खुले में टीकाकरण कैंप लगाकर अस्पतालों की मदद कर सकते हैं। इससे अस्पताल परिसरों में संक्रमण फैलने के जोखिम से बचा जा सकेगा।

महिन्द्रा समूह के चेयरमैन ने लगातार किये गये कई ट्वीट में खुले में लगाये जाने वाले इस प्रकार के टीकाकरण केन्द्रों से बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा वहीं इसका अस्पतालों की नियमित गतिविधियों पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने मुझसे स्थानीय क्लब के साथ मिलकर इस योजना के बारे में बताया। इसमें स्थानीय क्लबों की खुली जगह में टीकाकरण कैंप लगाये जा सकते हैं। इससे बड़ी संख्या में लोग टीका ले सकते हैं और अस्पतालों के नियमित कम में व्यवधान नहीं पड़ेगा।’’

महिन्द्रा ने कहा कि अस्पतालों में खुले स्थानों पर संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। ‘‘कंपनियों के पास महानगरों में खुले स्थान हैं वह भी टीकाकरण केन्द्र लगाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अब उत्पादन स्तर बढ़ने तक टीका उत्पादक कंपनियां राज्यों और अस्पतालों को ही प्राथमिकता के साथ टीके की आपूर्ति कर रही है।’’

महिन्द्रा ने कहा कि जब तक कंपनियों को सीधे टीके की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होती है तब तक ‘‘हम अस्पतालों को वित्तीय रूप से इस तरह के कैंप लगने में मदद कर सकते हैं।’

भारत इस समय कोरोना वायरस की भयानक दूसरी लहर के दौर से गुजर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,14,835 नये कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आये हैं। किसी एक दिन में संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,59,30,965 तक पहुंच गया है। इस दौरान 2,104 लोगों की इस वायरस संक्रमण से मौत हुई। इसके साथ मरने इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 1,84,657 तक पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें