लाइव न्यूज़ :

Coca-Cola-ICC partnership: 8 साल और साथ, कोका-कोला ने आईसीसी से बढ़ाई साझेदारी, सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने वाला ब्रांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2023 14:31 IST

Coca-Cola-ICC partnership: कोका-कोला और आईसीसी की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, आईसीसी के मुख्यालय में दोनों ने यह साझेदारी 2031 के अंत तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Open in App
ठळक मुद्दे क्रिकेट संस्था के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने वाला ब्रांड बन जाएगा।आईसीसी के साथ सबसे लंबे समय 13 वर्ष (2019-2031) तक जुड़े रहने वाला ब्रांड बन जाएगा।रोमांचक संभावनाओं से भरे एक नए व्यावसायिक युग की शुरुआत है।

Coca-Cola-ICC partnership: पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी कोका-कोला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ अपनी साझेदारी को आठ साल के लिए बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की। इसके साथ ही यह क्रिकेट संस्था के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने वाला ब्रांड बन जाएगा।

कोका-कोला और आईसीसी की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, आईसीसी के मुख्यालय में दोनों ने यह साझेदारी 2031 के अंत तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। बयान के अनुसार, इस कदम के साथ ही कोका कोला अब आईसीसी के साथ सबसे लंबे समय 13 वर्ष (2019-2031) तक जुड़े रहने वाला ब्रांड बन जाएगा।

आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने कहा कि यह दीर्घकालिक सहयोग खेल के लिए रोमांचक संभावनाओं से भरे एक नए व्यावसायिक युग की शुरुआत है। कोका-कोला कंपनी के ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट मार्केटिंग एंड पार्टनरशिप’ के उपाध्यक्ष ब्रैडफोर्ड रॉस ने कहा, ‘‘ खेल में लोगों को एकजुट करने की अपार शक्ति होती है। दुनिया में क्रिकेट को लेकर जो उत्साह है यह साझेदारी हमें अपने ब्रांड को उसके साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।’’

टॅग्स :आईसीसीआईसीसी अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: सीरीज पर 4-1 से कब्जा, 5वें मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से करारी शिकस्त दी, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटICC ने 'प्लेयर ऑफ़ द मंथ' पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की, महिला कैटेगरी में भारत की अरुंधति रेड्डी ने जीता यह सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित