लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला जांच: ईडी ने झारखंड की फर्म, प्रवर्तकों के खिलाफ नए आरोपपत्र दायर किए

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में धनशोधन निवारण कानून के तहत यहां झारखंड की कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ एक नया आरोपपत्र दायर किया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि विशेष अदालत के समक्ष डोमको प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों बिनय प्रकाश, रीता प्रकाश और उनकी दो अन्य फर्मों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया गया।

इस मामले में पहला आरोप पत्र दिसंबर 2018 में दायर किया गया था।

ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत डोमको प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रवर्तकों, निदेशकों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर का अध्ययन करने के बाद यह आरोप पत्र दायर किया।

एक अन्य मामले में ईडी ने चंडीगढ़ स्थित कंपनी और उसक प्रवर्तकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिन्होंने कथित रूप से पंजाब नेशनल बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के एक समूह को धोखा दिया।

ईडी ने बताया कि कुदोस केमी लिमिटेड, कुदोस होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों जितेंद्र सिंह और गुरमीत सोढ़ी के खिलाफ 18 फरवरी को चंडीगढ़ में पीएमएलए अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?