लाइव न्यूज़ :

यंत्रीकृत कोयला परिवहन के लिये पहचानी गयी 35 खनन परियोजनाओं की निविदा कोल इंडिया ने जारी की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने उन 35 खनन परियोजनाओं के लिये निविदा जारी की है, जिन्हें कोयले की यंत्रीकृत ढुलाई के लिये पहचाना गया है।

कंपनी ने इसके अलावा 12,500 करोड़ की लागत से कोयला हैंडलिंग प्लांट और साइलो बनाने के लिये भी निविदा जारी की है।

यंत्रीकृत ढुलाई के तहत कोयले को पाइप लाइन कन्वेयर बेल्ट मोड के माध्यम से ढोया जाता है। यह स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देता है। सड़कों पर कोयले से भरे ट्रकों की आवाजाही कम होने से यह खदानों के पास रहने वाले लोगों के लिये धूल प्रदूषण को कम करता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने योजना के अनुसार सितंबर 2020 तक के पहले चरण के तहत सभी 35 परियोजनाओं के लिये निविदाएं जारी कर दी है। इससे सड़क के रास्ते ढुलाई के बजाय यंत्रीकृत ढुलाई प्रक्रिया को अपनाने की कोल इंडिया की पहल को गति मिल गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल