लाइव न्यूज़ :

सीएमएस ने 2,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने अपने 2,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ शुद्ध रूप से प्रवर्तक सियॉन इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग्स पीटीई लि. की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। सियॉन, बेरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया की इकाई है।

सियॉन इन्वेस्टमेंट ने 2015 में सीएमएस का अधिग्रहण किया था। फिलहाल उसकी कंपनी में शतप्रतिशत हिस्सेदारी है।

सीएमएस नकदी प्रबंध सेवाएं उपलब्ध कराती है। इनमें एटीएम सेवाओं के अलावा नकदी की डिलिवरी और पिक-अप शामिल है।

यह दूसरा मौका है जबकि कंपनी आईपीओ लाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले 2017 में भी कंपनी ने आईपीओ का प्रयास किया था। उसके इसके लिए नियामक की मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, उस समय कंपनी आईपीओ नहीं ला पाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?