लाइव न्यूज़ :

क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉीजी का आईपीओ 7 जुलाई को, मूल्य दायरा 880-900 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:36 IST

Open in App

(अर्थ 10 के शीर्षक और पहले पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, दो जुलाई स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने 1,546 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 880 से 900 रुपये (रिपीट 880 से 900 रुपये) प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ सात जुलाई को खुलकर नौ जुलाई को बंद होगा।

कंपनी ने शुक्रवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एंकर निवेशक छह जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

कंपनी का 1,546.62 करोड़ रुपये का पूरा आईपीओ मौजूदा प्रवर्तकों तथा शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा।

ओएफएस के तहत अनंतरूप फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज, अशोक रामनारायण बूब, कृष्णकुमार रामनारायाण बूब, सिद्धार्थ अशोक सिकची तथा पार्थ अशोक महाश्वेरी की ओर से शेयरों की पेशकश की जाएगी।

करीब आधा निर्गम पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित होगा। 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों तथा 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित होगा।

क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण स्पेशियल्टी रसायन मसलन परफॉर्मेंस केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स इंटरमीडिएट तथा एफएमसीजी केमिकल्स का विनिर्माण करती है।

पुणे की कंपनी के ग्राहकों में भारत के अलावा चीन, यूरोप, अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान के विनिर्माता और वितरक शामिल हैं।

कंपनी का दो-तिहाई राजस्व निर्यात से आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें