लाइव न्यूज़ :

चार्टर्ड एकाउंटेंट निकाय ने वित्त, कर संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक जुलाई भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने लोगों को वित्तीय नियोजन और कर संबंधी मामलों के बारे में अवगत करने के लिए बृहस्पतिवार को एक वित्तीय और कर साक्षरता अभियान शुरू किया।

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स निकाय ने एक बयान में कहा कि उसने सभी डिजिटल ई-लर्निंग संसाधनों के लिए अलग-अलग भाषाओं में एक पोर्टल पेश किया है। कंपनियों को अपने ऑडिट गुणवत्ता परिपक्वता स्तर की पहचान करने में मदद करने के लिए एक मंच भी तैयार किया है।

आईसीएआई ने 73वें चार्टेड अकाउंटेंट दिवस पर ये घोषणाएं की। उसने चार्टेड अकाउंटेंट छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सेवाओं के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी पेश किया है।

आईसीएआई अध्यक्ष निहार एन जंबुसरिया ने कहा कि निकाय ने चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने वाले उन सभी छात्रों की फीस माफ कर दी गई है, जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता या दोनों को खो दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना अगले दो वर्षों के लिए प्रभावी होगी। आईसीएआई का प्रयास है कि छात्रों को राहत प्रदान की जाए और उन्हें बिना किसी कठिनाई के अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू