लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार चीनी की बढ़ती हुई घरेलू कीमतों को रोकने के लिए लगा सकती है निर्यात पर प्रतिबंध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2022 16:30 IST

भारत सरकार घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर नियंत्रण रखने और उसकी स्थिर आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर लगाम लगाने की योजना बना रही थी। 

Open in App
ठळक मुद्देचीनी की बढ़ती कीमत वृद्धि को रोकने के लिए केंद्र सरकार विदेशी निर्यात पर रोक लगा सकती हैकेंद्र इस सीजन में चीनी निर्यात पर अंकुश लगाते हुए उसे 1 करोड़ टन तक सीमित कर सकती हैवैश्विक मांग को देखते हुए भारत ने शुरू में चीनी निर्यात का लक्ष्य 80 लाख टन पर सीमित किया था

दिल्ली: भारत सरकार घरेलू बाजार में चीनी की बढ़ती कीमत वृद्धि को रोकने के लिए निर्यात पर रोक लगा सकती है। केंद्र सरकार यह कदम छह साल बाद उठाने जा रही है और हो सकता है कि केंद्र इस सीजन में चीनी निर्यात पर अंकुश लगाते हुए उसे 1 करोड़ टन तक सीमित कर दे।

इससे पहले बीते मार्च में समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' ने बताया था कि भारत सरकार घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर नियंत्रण रखने और उसकी स्थिर आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर लगाम लगाने की योजना बना रही थी। 

दरअसल ब्राजील में कम चीनी उत्पादन और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण मिलों को गन्ना आधारित इथेनॉल के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसके कारण चीनी की वैश्विक मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

वैश्विक बाजार मांग को देखते हुए भारत ने शुरू में चीनी निर्यात का लक्ष्य 80 लाख टन पर सीमित किया था लेकिन सरकार ने बाद में चीनी उत्पादन के अनुमानों में उछाल को देखते हुए 80 लाख टन वाले फैसले को संशोधित करते हुए मिलों को विश्व बाजार में कुछ चीनी बेचने की अनुमति देने का फैसला किया था।

केंद्र के 80 लाख टन चीनी निर्यात वाले फैसले को संशोधित किये जाने के बाद चीनी उत्पादकों की संस्था इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने अपने उत्पादन अनुमान को बढ़ाकर 3.55 करोड़ टन कर दिया है, जो कि पिछले अनुमानित 3.1 करोड़ टन से अधिक है।

भारतीय मिलों ने चालू बाजार वर्ष 2021-22 में बिना सरकारी सब्सिडी के अब तक 85 लाख टन चीनी निर्यात अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अनुबंधित 85 लाख टन में से मिलें पहले ही लगभग 71 लाख टन चीनी विदेशों में भेज भी चुकी हैं।

वहीं श्यर बाजा र में बीते मंगलवार को बलरामपुर चीनी, डालमिया भारत शुगर, धामपुर शुगर मिल्स, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज और श्री रेणुका शुगर्स जैसी प्रमुख चीनी मिलों के शेयरों में 8 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि शेयर गिरावट पर व्यापारियों का कहना है कि केंद्र द्वारा चीनी मिलों को 1 करोड़ टन निर्यात करने की अनुमति देने से उन्हें विश्व बाजार में भारी मात्रा में चीनी बेचने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में मुंबई में एक ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म के डीलर ने कहा, "केंद्र की ओर से रखी गई 1 करोड़ टन की सीमा काफी बड़ी है और इससे मिल और सरकार दोनों खुश होंगे।"

इसके साथ ही डीलर ने यह भी कहा कि 1 करोड़ ओन्स निर्यात करने के बाद भी 1 अक्टूबर को जब 2022-23 का अगला सीजन शुरू होगा भारत का कुल चीनी स्टॉक लगभग 60 लाख टन होगा, जो कि दिसंबर तिमाही में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा।

मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है और साथ ही वह ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश भी है।

टॅग्स :Central GovernmentबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो