लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 1, 2022 20:59 IST

विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मोटर गैसोलीन (पेट्रोल) निर्यातकों को निर्यात के समय इस बात की घोषणा करनी होगी कि उसने पेट्रोल निर्यात का 50 फीसदी हिस्सा घरेलू बाजार के लिए रखा है या नहीं। वहीं गैस ऑयल या ऑटोमोटिव डीजल एक्सपोर्टर्स के लिए यह मात्रा 30 फीसदी तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने पेट्रोल-डीजल निर्यात पर इसलिए प्रतिबंध लगा ताकि देश में पर्याप्त ईंधन की उपलब्ध हो सकेकंपनियों को अब निर्यात के 50 फीसदी पेट्रोल और 30 फीसदी डीजल के स्टॉक को रखना होगा

दिल्ली: केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार की खपत को पूरा करने के लिए पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सरकार ने यह प्रतिबंध इसलिए लगाया है ताकि देश में पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया जा सकता है।

समाचार वेबसाइट 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मोटर गैसोलीन (पेट्रोल) निर्यातकों को निर्यात के समय इस बात की घोषणा करनी होगी कि उसने पेट्रोल निर्यात का 50 फीसदी हिस्सा घरेलू बाजार के लिए रखा है या नहीं।

इस चालू वित्त वर्ष के दौरान घरेलू बाजार के लिए पेट्रोल निर्यात का 50 फीसदी स्टॉक रखना जरूरी होगा। वहीं गैस ऑयल या ऑटोमोटिव डीजल एक्सपोर्टर्स के लिए यह मात्रा 30 फीसदी तय की गई है।

हालांकि, सरकार के इस प्रतिबंध से भूटान और नेपाल को बाहर रखा गया है। इसके साथ ही यह प्रतिबंध एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट्स (ईओयू) और एसईजेड की इकाइयों पर भी लागू नहीं होगा।

इसके साथ ही अधिसूचना में कहा गया है कि निर्यातकों को इसके बारे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को तिमाही रिटर्न दाखिल करना होगा। केंद्र का यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात कर लगाया था, जबकि ब्रिटेन जैसे देशों में स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर लगाने में शामिल हो गया था।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना, जो कि 1 जुलाई से प्रभावी हुई। उसमें कहा गया है कि पेट्रोल और एटीएफ के निर्यात पर 6 रुपये प्रति लीटर कर और डीजल के निर्यात पर 13 रुपये प्रति लीटर वसूला जाएगा। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि तेल कंपनियों को ईंधन निर्यात के लिए विदेशी बाजारों को तरजीह देने की बजाय घरेलू आपूर्ति पर ध्यान देने के लिए दबाव बनाया जा सके।

टॅग्स :मोदी सरकारडीजलपेट्रोलपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक