लाइव न्यूज़ :

सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया ने एनपीसीआई से मिलकर संपर्करहित डेबिट कार्ड पेश किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सरकारी उपक्रम सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ मिलकर 'रूपे सेलेक्ट' डेबिट कार्ड पेश किया है।

इस कार्ड को, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ पल्लव महापात्रा ने एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप अस्बे की मौजूदगी में बैंक के स्थापना दिवस पर एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया।

बैंक ने कहा कि सेंट्रल बैंक रूपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड के उपयोगकर्ता गोल्फ कोर्स, जिम, स्पा और रेस्तरां का सम्मानसूचक सदस्यता और रियायतों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, वे इस राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी डेबिट कार्ड (एनसीएमसी) के साथ रियायती स्वास्थ्य जांच के हकदार होंगे।इस पर कार्ड में 20 से अधिक घरेलू और 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय लाउंज के साथ-साथ हवाई अड्डे के लाउंज का उपयोग की पेशकश भी होगी तथा 10 लाख रुपये तक की विकलांगता बीमा कवच भी होगा।

महापात्रा ने कहा कि ‘फास्टैग’ बैंक का एक अन्य उत्पाद है जिसे 'ओस्टा' ऐप के सहयोग से पेश किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?