लाइव न्यूज़ :

ट्विटर की कई प्राथमिकियों के खिलाफ याचिका पर केंद्र, आठ राज्यों को न्यायालय का नोटिस

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लि. की कई प्राथमिकियों (एफआईआर) के खिलाफ याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र और कर्नाटक तथा असम सहित आठ राज्यों को नोटिस जारी किया है।

ट्विटर के खिलाफ ये एफआईआर ‘खालिस्तान’ पर कथित तौर पर एक ट्वीट के प्रसार को लेकर की गई हैं। ट्विटर ने अपनी याचिका में इन एफआईआर को रद्द करने की अपील की है।

मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष ट्विटर इंडिया की ओर पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सज्जन पूवय्या ने कहा कि एक मामले में कई एफआईआर नहीं हो सकतीं। उन्होंने इन प्राथमिकियों को रद्द करने की अपील की।

कंपनी ने इन प्राथमिकियों को एक साथ नत्थी करने और उसकी सुनवाई एक निचली अदालत में करने की अपील की। कंपनी ने कहा कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी के मामले भी ऐसा किया गया था।

अमेरिकी की ट्विटर इंक की भारतीय इकाई के खिलाफ एक व्यक्ति गुरपतवंत सिंह पन्नूम के ‘खालिस्तान’ पर ट्वीट को लेकर आठ राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई। पन्नूम ने एक ट्विटर पोल ट्वीट किया था कि क्या भारत को ‘खालिस्तान’ को मान्यता देनी चाहिए। इस मामले पर सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई।

मुख्य न्यायाधीस बोबडे तथा न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की पीठ ने ट्विटर की याचिका पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, कर्नाटक, असम, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

न्यायालय ने सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने वाले लोगों से भी जवाब मांगा है। इसके अलावा पीठ ने भाजपा के एक नेता विनीत गोयनका को भी नोटिस जारी किया है। गोयनका ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने कथित ट्वीट के प्रसार के लिए धन लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें