लाइव न्यूज़ :

केंद्र कर्नाटक को 11,400 करोड़ रुपये का बकाया जीएसटी मुआवजा देने को राजी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि केंद्र राज्य का पिछले साल का 11,400 करोड़ रुपये का बकाया माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजा जल्द से जल्द किस्तों में देने पर सहमत हो गया है।

उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए धन की तत्काल जरूरत है।

उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैंने पिछले साल के 11,400 करोड़ रुपये के बकाया जीएसटी मुआवजे के भुगतान का अनुरोध किया है। वित्त मंत्री इसे किस्तों में देने के लिए सहमत हो गयी हैं। वह इसे तुरंत जारी करना शुरू कर देंगी।"

जीएसटी परिषद के सदस्यों में शामिल बोम्मई ने कहा कि राज्य को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 12,000 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा मिला है। हालांकि, 11,400 करोड़ रुपये बकाया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित