लाइव न्यूज़ :

सीबीआईसी ने कोविड के इलाज से संबंधित आयात को जल्द मंजूरी के लिये सहायता प्रकोष्ठ बनाया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल सीबीआईसी ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड संबंधी आयात से जुड़े सवालों के समाधान के लिए एक सहायता प्रकोष्ठ बनाया है, ताकि सीमा शुल्क विभाग से ऐसे सामान की त्वरित निकासी हो सके।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा कि उसे शुल्क में छुट, निकासी प्रक्रियाओं, विभिन्न मंत्रालयों से पंजीकरण की जरूरत आदि से जुड़े सवाल मिल रहे हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने और व्यापार से जुड़े सभी सवालों और शिकायतों के समाधान के लिए सीबीआईसी ने एक खास प्रकोष्ठ की स्थापना की है। इस सहायता प्रकोष्ठ पर मिलने वाले अनुरोधों का जल्द समाधान किया जाएगा।’’

व्यापार संबंधी निकासी को संभालने के लिए एक ऑनलाइन फार्म भी तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग को ऐसे उपकरणों की निर्बाध और तेज निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने सीमा शुल्क निकासी से संबंधित मुद्दों के लिए सीमा शुल्क संयुक्त सचिव गौरव मसलदन को नोडल अधिकारी नामित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें