लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने एस कुमार्स नेशनवाइड के खिलाफ 160 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ धोखाधड़ी के आरोप में कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला 160 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का है।

सीबीआई ने यह मामला बैंक की शिकायत के बाद दर्ज किया है। बैंक का आरोप है कि इस धोखाधड़ी में कंपनी और उसके प्रवर्तक और निदेशकों सहित प्रबंध निदेशक नितिन कासलीवाल और निदेशक विजय गोवर्धनदास कलंत्री, अनिल कुमार चन्ना, राजिंदर कृष्ण गर्ग और जगदीश संजीव रेड्डी शामिल हैं।

बैंक के अनुसार एस कुमार्स नेशनवाइड ने बैंक से कई ऋण सुविधाएं ली हुई थीं, जो में गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में बदल गईं। केपीएमजी के फॉरेंसिक ऑडिट के बाद 2020 में इस खाते को 'धोखाधड़ी' वाला घोषित कर दिया गया था।

बैंक का कहना है कि कंपनी ने अपनी 94 प्रतिशत बिक्री कुछ चुनिंदा वितरकों को ही दिखाई है और ग्राहकों से प्राप्तियों को बट्टे खाते में डालकर और संदिग्ध पुन:बिक्री लेनदेन को उसी ग्राहक के पास काफी रियायती दर पर दिखाया है।

प्राथमिकी में बैंक ने आरोप लगाया है कि कंपनी और उसके निदेशकों ने 2013-2018 की अवधि के दौरान बैंक को गलत तरीके से 160.68 करोड़ रुपये नुकसान पहुंचाया और खुद लाभ कमाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...