लाइव न्यूज़ :

Cars Price Hike From January: नए साल में लगेंगे झटके पर झटके?, मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मर्सिडीज-बेंज इंडिया, बीएमडब्ल्यू, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया होंगे महंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 19:19 IST

Cars Price Hike From January: जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम गुणवत्ता वाली प्रौद्योगिकी से लैस उन्नत वाहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। अगले महीने से वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं।

Cars Price Hike From January: टाटा मोटर्स और किआ इंडिया ने बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए नए साल यानी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कच्चे माल की लागत तथा मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी।

दूसरी ओर, किआ इंडिया ने बयान में कहा, एक जनवरी 2025 से प्रभावी मूल्य वृद्धि मुख्य रूप से जिंसों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाली प्रौद्योगिकी से लैस उन्नत वाहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दरों और कच्चे माल की लागत में वृद्धि से आवश्यक मूल्य समायोजन अपरिहार्य हो गया है।’’ इससे पहले मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर सहित कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अगले महीने से वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। लक्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। 

टॅग्स :KiaBMWMaruti
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

ज़रा हटके27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

ज़रा हटकेलड़के ने दहेज में रेंज रोवर और डुप्लेक्स फ्लैट लेने से मना किया तो लड़की के बाप को आया गुस्सा, दोष बताकर किया रिजेक्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?