लाइव न्यूज़ :

कैपिलरी टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के लिए आवेदन किया, 850 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर वारबर्ग पिंकस और सिकोइया कैपिटल द्वारा समर्थित कैपिलरी टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 850 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया है।

कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर समाधान मुहैया कराती है।

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम तथा कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 650 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

ताजा निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल ऋण भुगतान, उत्पाद विकास और अन्य विकास पहलों के लिए किया जाएगा।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई