लाइव न्यूज़ :

45 वर्ष सरकारी सेवा, जी-20 के पूर्व शेरपा अमिताभ कांत कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 15:44 IST

केरल कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांत को जुलाई 2022 में भारत का जी20 शेरपा नियुक्त किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ का हमारे फेयरफैक्स परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।45 वर्ष की अपनी सरकारी सेवा के दौरान कई कार्यभार संभाले।

नई दिल्लीः कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड ने नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। फेयरफैक्स ने बयान में कहा कि जी-20 के पूर्व शेरपा कांत की आर्थिक वृद्धि, नवाचार और सतत विकास में व्यापक विशेषज्ञता से भारत में कंपनी के दीर्घकालिक निवेश दृष्टिकोण को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है। कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम वत्स ने कहा, ‘‘ हम अमिताभ का हमारे फेयरफैक्स परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।’’

केरल कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांत को जुलाई 2022 में भारत का जी20 शेरपा नियुक्त किया गया था। उन्होंने 45 वर्ष की अपनी सरकारी सेवा के दौरान कई कार्यभार संभाले। फेयरफैक्स एक होल्डिंग कंपनी है, जो अपनी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से मुख्य रूप से संपत्ति और दुर्घटना बीमा तथा पुनर्बीमा के संबंधित निवेश प्रबंधन में लगी हुई है।

टॅग्स :Amitabh KantCanada
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारअब नागपुर के बच्चों को पढ़ाएगी एआई टीचर ‘आइरिस’

कारोबारकिसान हेल्पलाइन 155253, सीएम यादव ने कहा-अन्नदाता के हित में अहम पहल, जानिए फायदे

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं