लाइव न्यूज़ :

कैट ने सरकार से ई-फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:37 IST

Open in App

घरेलू व्यापारियों के संगठन कैट ने बुधवार को ई-फार्मेसी कंपनियों पर कदाचार और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया तथा सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को एक ज्ञापन में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि उसने ऑनलाइन फार्मेसी व्यापार में जारी कदाचार के मुद्दे को दृढ़ता से उठाया है और आरोप लगाया कि ‘‘फार्मेसी और 1एमजी’’ सहित ये कंपनियां औषधि एंव प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों का उल्लंघन कर रही हैं। कैट ने यह आरोप भी लगाया कि ये कंपनियां 30-40 प्रतिशत छूट और मुफ्त होम डिलिवरी के साथ कम कीमतों पर व्यापार करके ई-कॉमर्स परिदृश्य का दुरुपयोग कर रही हैं। व्यापारी संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘यह विदेशी दिग्गजों द्वारा इन ई-फार्मेसियों में पूंजी डंपिंग का मामला है, जो देश के लाखों छोटे दवा दुकानदारों की आजीविका और भविष्य के लिए बेहद नुकसानदेय साबित हो सकता है।’’ इन आरोपों के बारे में फार्मेसी और 1एमजी को ईमेल से भेजे सवालों का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था। कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ई-फार्मेसी के बढ़ने से खुदरा दवा दुकानदारों और वितरकों को भारी कठिनाई हो रही है। भारी छूट जैसी प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों से उन्हें नुकसान पहुंच रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?