लाइव न्यूज़ :

सीएआई ने 2020-21 के लिए कपास के उत्पादन के अनुमान में कमी की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून कॉटन एसोसियेशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने सोमवार को 2020-21 के लिए कपास की फसल के अपने अनुमान में चार लाख गांठ की कमी करते हुए 356 लाख गांठ कर दिया। यह कमी मध्य और दक्षिणी अंचल में उत्पादन घटने के अनुमान को देखते हुए की गयी है।

सीएआई ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2019-20 (अक्तूबर 2020-सितंबर 2021) के दौरान कपास का कुल उत्पादन 360 लाख गांठ था।

बयान के अनुसार नए अनुमान के अनुसार गुजरात में कपास उत्पादन एक लाख गांठ कम होगा। इसके आधार पर मध्य अंचल में कपास उत्पादन का अनुमान घटा कर 194 लाख गांठ कर दिया गया है। एसोसिएशन ने पिछले महीने मध्य अंचल में उत्पादन का अनुमान 195 लाख गांठ रखा था।

संगठन ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में फसल का अनुमान पिछले महीने जितना ही रखा गया है।

इसी तरह दक्षिणी अंचल में कपास की फसल का अनुमान पिछले महीने के लगाए गए 94.50 लाख गांठ से तीन लाख घटाकर 91.50 लाख गांठ कर दिया गया है।

सीएआई ने उत्तरी अंचल के लिए अनुमान को पिछले महीने के अनुमान जितना ही रखा जो 65.50 लाख गांठ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान