लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने जिनेवा स्थित केंद्र के साथ व्यापार एमओयू को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:32 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को डब्ल्यूटीओ में भारत के स्थायी मिशन, व्यापार एवं निवेश कानून केंद्र तथा जिनेवा के व्यापार एवं आर्थिक एकीकरण केंद्र के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया है कि ‘द ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज, जिनेवा के व्यापार एवं आर्थिक एकीकरण केंद्र (सीटीईआई) के साथ एमओयू से व्यापार एवं निवेश कानून केंद्र (सीटीआईएल) के कर्मचारियों को मूल्यवान अकादमिक और शोध अवसर उपलब्ध होंगे। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा क्षमता निर्माण कार्यक्रम या गतिविधियां चलाई जाएंगी जिससे विभाग के अधिकारियों, सीटीआईएल के शोधकर्ताओं तथा अकादमिक क्षेत्र के लोगों की अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सामयिक मुद्दों पर समझ को बेहतर किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। बयान में कहा गया है कि एमओयू के तहत सीटीईआई के साथ प्रस्तावित सहयोग की प्रकृति अकादमिक है। इसके तहत भारत के अकादमिक क्षेत्र के लोगों तथा शोधकर्ताओं के साथ सीटीआईएल और वाणिज्य विभाग तथा अन्य सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?