लाइव न्यूज़ :

बर्गर किंग का आईपीओ दो दिसंबर को खुलेगा, बोली का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:21 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर रेस्टोरेंट श्रृंखला बर्गर किंग का आईपीओ दो दिसंबर को पूंजी बाजार में आएगा और कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के तहत शेयरों की बोली लगाने के लिए कीमत का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने निवेश जुटाने के लिए एक आभासी सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित आईपीओ के तहत अमेरिका स्थित बर्गर किंग की भारतीय सहायक कंपनी 810 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

कंपनी ने बताया कि उसकी प्रवर्तक इकाई क्यूएसआर एशिया छह करोड़ शेयर तक बेचेगी, जो करीब 360 करोड़ रुपये मूल्य के होंगे।

कंपनी ने आईपीओ से पूर्व नियोजन के तहत राइट्स इश्यू के जरिए 58.08 करोड़ रुपये और तरजीही आवंटन के जरिए 91.92 करोड़ रुपये जुटाए।

बर्गर किंग इंडिया के सीईओ और बोर्ड सदस्य राजीव वर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस तरह नए शेयरों का निर्गम 600 करोड़ रुपये से घटकर 450 करोड़ रुपये का रह गया।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ के जरिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूरे देश में कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर का विस्तार करने और कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...