लाइव न्यूज़ :

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू, 1 फरवरी को बजट, 9 मार्च से दूसरा सत्र और 2 अप्रैल को समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 15:16 IST

संसद की बैठक 9 मार्च को पुनः शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल, बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्र 2 अप्रैल को समाप्त हो सकता है।संसद की बैठक 30 जनवरी को होगी।आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है।

नई दिल्लीः संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना है और केंद्रीय बजट एक फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा तय किये गये संभावित कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वर्ष के प्रथम सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का पारंपरिक अभिभाषण होता है। बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। संसद की बैठक 30 जनवरी को होगी, जिस दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है।

इसके बाद, 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। केंद्रीय बजट एक फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद, संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित हो जाएगी।

संसद की बैठक 9 मार्च को पुनः शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल, बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर संसद का सत्र शुक्रवार को स्थगित होता है, लेकिन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद के सप्ताहांत को ध्यान में रखते हुए, सत्र 2 अप्रैल को समाप्त हो सकता है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसBJPबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा