लाइव न्यूज़ :

Budget 2025-26: 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत, 1 फरवरी को आठवां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण?, जानिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 18:43 IST

Budget 2025-26: बजट सत्र के पहले चरण में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक नौ बैठकें प्रस्तावित हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देBudget 2025-26: दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं।Budget 2025-26: विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए 10 मार्च को फिर से मिलेंगे।Budget 2025-26: दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। 

Budget 2025-26: संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और फिर अगले दिन शनिवार एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। सोमवार से लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो जाएगी। संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की संक्षिप्त बैठक होगी। इसी दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। एक फरवरी को सीतारमण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी। सोमवार से दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जाएगी।

लोकसभा ने इसके लिए फिलहाल दो दिन (3-4 फरवरी) आवंटित किए हैं, जबकि राज्यसभा ने बहस के लिए तीन दिन निर्धारित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी को राज्यसभा में बहस का जवाब दे सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बजट सत्र के सुचारू संचालन के मद्देनजर चर्चा के लिए 30 जनवरी को संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बजट सत्र के पहले चरण में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक नौ बैठकें प्रस्तावित हैं। इसके बाद दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं और विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए 10 मार्च को फिर से मिलेंगे। सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और इसके 4 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। बजट सत्र में कुल 27 बैठकें प्रस्तावित है। 

टॅग्स :बजट 2024बजटनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल