लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: निर्मला सीतारमण का भाषण खत्म होते ही शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स 599 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 1, 2020 14:04 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद भवन में हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंचीं। उन्होंने आमजन के सामने सरकार के बजट का खाका रखा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (एक फरवरी) को लोकसभा में Budget 2020 (बजट 2020) को पेश किया। वित्तमंत्री का बजट भाषण खत्म होते ही शेयर मार्केट में भारी हलचल देखने को मिली है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (एक फरवरी) को लोकसभा में Budget 2020 (बजट 2020) को पेश किया। वित्तमंत्री का बजट भाषण खत्म होते ही शेयर मार्केट में भारी हलचल देखने को मिली है। बीएसई का सेंसेक्स 599 अंक टूटकर 40,124.40 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 247.20 अंक के नुकसान से 11,781.90 अंक पर चल रहा था।वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होने से पहले सेंसेक्स 150 अंक की बढ़त में था। वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले इसके 3.3 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया गया था। 

इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए कर कानूनों को सरल बनाने के लिए नयी वैकल्पिक व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था पेश की है। इसके तहत 2.5 लाख रुपये तक की आय कर मुक्त रहेगी। 2.5 से पांच लाख तक की आय पर पांच प्रतिशत की दर से कर लगेगा, लेकिन 12,500 रुपये की छूट बने रहने से इस सीमा तक की आय पर कर नहीं लगेगा। 

पांच से साढ़े सात लाख रुपये तक की आय पर 10 प्रतिशत, साढ़े सात से 10 लाख रुपये तक की आय पर 15 प्रतिशत, 10-12.5 लाख रुपये तक की आय पर 20 प्रतिशत और 12.5 से 15 लाख रुपये तक की आय पर 25 प्रतिशत की दर से आयकर का प्रस्ताव है। पंद्रह लाख रुपये से ऊपर की आय पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर लगेगा।

बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद भवन में हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंचीं। उन्होंने आमजन के सामने सरकार के बजट का खाका रखा और बताया कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम