लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: सरकार युवाओं को देगी 70 लाख नौकरियों की सौगात, वर्किंग वुमन के लिए ये है खास

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 1, 2018 14:08 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुद्रा योजना के लिए 3 लाख करोड़ तो छोटे उद्योग के 3794 करोड़ का किया ऐलान।

Open in App

संसद में बजट  2018-19  का भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दावा किया है कि भारत सरकार जल्द से जल्द से 70 लाख नई नौकरियां पैदा करेंगी। अरुण जेटली ने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर देना चाहती है।  वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि देश से बेरोजगारी को मिटाने के लिए सरकार हर संभंव कोशिश कर रही है। 

यह भी पढ़ें- बजट 2018 LIVE: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट का भाषण शुरू किया, 600 स्टेशनों को आधुनिक बनाएंगे

रोजगार से जुड़ी अन्य खास बातें

-  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुद्रा योजना के लिए  3 लाख करोड़ का ऐलान किया। 

- छोटे उद्योग के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  3794 करोड़  के फंड का ऐलान किया। 

- वहीं,  अरुण जेटली ने यह भी बताया कि नए कर्मचारी EPF में 12 प्रतिशत देंगे, जबकि महिलाएं अब सिर्फ  8 प्रतिशत देंगी। 

- महिलाओं के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मैटरनिटी लीव को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते वाला फैसला जारी रखा है।

- 75 हजार करोड़ रुपए महिला रोजगार पर खर्च किया जाएगा।

- नौकरियों में इंटरव्‍यू से समय की काफी बचत होगी। 

बजट से जुड़ी अन्य खास बातें

- पॉलिसी पैरालिसिस को बदला गया है, साथ ही बुनियादी संरचनात्‍मक सुधार किए गए हैं। नोटबंदी से काले पैसे में कमी और दूसरे दौर में 7.5 फीसदी विकास दर की उम्‍मीद है।

- 6.3 फीसदी की विकास दर बदलाव का इशारा है, जल्‍द ही पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्‍था बनकर भारत उभरेगा। भारत सातवीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत की जाएगी। 

-  इस साल खेती को मजबूत करने पर ध्‍यान दिया जाएगा। रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारी दखल कम से कम करने की कोशिश की जाएगी।  उज्‍ज्‍वला और सौभाग्‍य से बिजली और गैस से लोगों की जिंदगी आसन हुई है। खेती का बाजार मजबूत करने पर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है. खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के आवंटन दोगुना कर 1,400 करोड़ रुपए।

- 50 करोड़ गरीब लोगों को हर साल 5 लाख रुपये का कैशलेश मेडिकल इंश्‍योरेंस। 10 करोड़ परिवारों के लिए हेल्‍थ प्रोटैक्‍शन। दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना होगी ये। इस स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

- 50 करोड़ गरीब लोगों को हर साल 5 लाख रुपये का कैशलेश मेडिकल इंश्‍योरेंस, 10 करोड़ परिवारों के लिए हेल्‍थ प्रोटैक्‍शन। 

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना