लाइव न्यूज़ :

विश्व निवेशक सप्ताह का आयोजन कर रहे हैं बीएसई, सीडीएसल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर बीएसई और डिपॉजिटरी सीडीएसएल ने दुनियाभर में लोकप्रिय 'विश्व निवेशक सप्ताह 2021' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की सोमवार को घोषणा की।

बीएसई और सीडीएसएल ने अलग-अलग जारी बयानों में विश्व निवेशक सप्ताह के 21 नवंबर से 28 नवंबर के दौरान आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि इस अवधि में निवेशकों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभूति आयोग संगठन (आईओएससीओ) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में निवेशकों को शिक्षित करने और उनके हितों की सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।

इस सप्ताह में बाजार के ढांचागत संस्थान- मसलन, स्टॉक एक्सचेंज, डिपॉजिटरी और मंजूरी देने वाले निगम निवेश शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

सेबी के कार्यकारी निदेशक जी पी गर्ग ने कहा, ‘‘प्रतिभूति बाजार का एक अहम कार्य यह सुनिश्चित करना भी है कि बचत की गई राशि को निवेश में लगाया जाए और उससे सभी हितधारकों के लिए पूंजी एवं संपत्ति का निर्माण हो। इसके लिए निवेशकों का शिक्षित एवं जागरूक होना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें