लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने हीथ्रो हवाईअड्डे पर ‘रेड लिस्ट’ वाले देशों के यात्रियों के लिए नया टर्मिनल खोला

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:55 IST

Open in App

लंदन, एक जून लंदन के व्यस्त हीथ्रो हवाईअड्डे ने ‘रेड लिस्ट’ वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए प्रतिबद्ध नया टर्मिनल खोल दिया है। कोविड-19 के संक्रमण की दृष्टि से जोखिम वाले देशों को रेड लिस्ट या लाल सूची में रखा गया है। भारत भी इनमें शामिल है।

इन देशों से सीधी उड़ानों से आने वाले यात्री अब टर्मिनल 3 से सीधे सरकार द्वारा मंजूर पृथकवास सुविधा में जाएंगे। इसकी बुकिंग यात्रियों के खुद के खर्च पर की जाएगी।

लंदन हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने भीड़ की वजह से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। रेड लिस्ट वाले देशों से ब्रिटिश और आयरिश नागरिकों के अलावा सिर्फ सीमित अपवाद को छोड़कर यात्रा प्रतिबंधित है। हवाईअड्डा कर्मचारियों का कहना है कि रेड लिस्ट वाले देशों के यात्री भी ग्रीन और अंबर सूची वाले देशों के साथ मिल जा रहे हैं।

हीथ्रो हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश अपनी आबादी का टीकाकरण कर रहे हैं। ऐसे में भविष्य में रेड लिस्ट वाले देशों से यात्रा संभव हो सकती है। इसी के मद्देनजर हम एक जून से टर्मिनल 3 को खोल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?