लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने भ्रष्टाचार मामले में 22 लोगों पर पाबंदी लगायी, भारतीय मूल के तीन व्यापारी शामिल

By भाषा | Updated: April 26, 2021 23:57 IST

Open in App

लंदन, 26 अप्रैल ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को भारतीय मूल के तीन व्यापारियों समेत 22 लोगों पर पाबंदी लगा दी। इन पर दुनिया के सबसे गंभीर भष्टाचार के मामलों में शामिल होने का आरोप है। इन लोगों पर ब्रिटेन के बैंकों से पैसे निकालने या देश में प्रवेश को लेकर पाबंदी लगा दी गयी है।

कारोबारी भाइयों अजय, अतुल और राजेश गुप्ता को दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार मामले में उनकी भूमिका को लेकर पाबंदी लगायी गयी है। इनके साथ रूस के कर मामले में धोखाधड़ी करने वालों, लातिन अमेरिकी रिश्वत मामले से जुड़े व्यक्तियों तथा सूडान के व्यापारी को प्रतिबंधित किया गया है।

ये सभी नये वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक पाबंदी व्यवस्था के तहत उठाये गये कदमों के दायरे में आये हैं। इसके तहत ब्रिटेन को भ्रष्ट इकाइयों पर पाबंदी लगाने और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से लाभ उठाने को लेकर कार्रवाई करने का अधिकार मिला है। इसके तहत ब्रिटेन को भ्रष्ट इकाइयों की संपत्ति जब्त करने और यात्रा पर पाबंदी लगाने का अधिकार है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमनिक रॉब ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार का प्रतिकूल प्रभाव होता है क्योंकि यह विकास को बाधित करता है, गरीब देशों से पैसे को बाहर निकालता है और उनके लोगों को गरीबी मे फंसाये रखता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों पर आज (सोमवार) पाबंदी लगायी गयी है, वे दुनिया में सबसे कुख्यात भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल रहे हैं। ब्रिटेन लोकतंत्र, बेहतर संचालन और कानून के शासन के लिये सदा खड़ा है....।’’

पाबंदी लगायी गयी 22 लागों की सूची में अजय, अतुल और राजेश गुप्ता तथा उनके सहयोगी सलीम एस्सा शामिल हैं। इन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

ये दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय से जारी भ्रष्टाचार के मामले में शामिल थे जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब