लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल ने ग्राहकों के डिजिटल अनुभव को बेहतर करने को 'ऊर्जा' चैटबॉट तैयार किया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:26 IST

Open in App

भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) ने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने और उनके सवालों/मुद्दों के तेजी से समाधान के लिए एक कृत्रिम मेंधा आधारित (एआई) चैटबॉट 'ऊर्जा' तैयार किया है। देश के तेल और गैस उद्योग में इस तरह की यह पहली सुविधा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘चैटबॉट एआई और एनएलपी (प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण) क्षमताओं के साथ एक तरह का वर्चुअल असिस्टेंट है। ऊर्जा चैटबॉट 600 से अधिक उपयोग के मामलों में प्रशिक्षित है।’’ वर्चुअल असिस्टेंट एलपीजी बुकिंग, कीमत और भुगतान की स्थिति, बुक किए गए एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की स्थिति जैसी सेवाएं प्रदान करता है। ऊर्जा चैटबॉट उपयोगकर्ताओं को एलपीजी सिलेंडर वितरक को बदलने, मोबाइल नंबर का अद्यतन करने, भारत गैस के वितरकों से सेवाओं का अनुरोध करने और डबल बोतल कनेक्शन (सिंगल बोतल कनेक्शन ग्राहकों के लिए) की मांग करने की भी सुविधा प्रदान करता है। इस चैटबॉट को आसपास के किसी पेट्रोल पंप का पता लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस सुविधा के जरिये घर पर ईंधन मंगाया जा सकता है। बीपीसीएल ने कहा कि ऊर्जा अब कंपनी की वेबसाइट पर बी2बी और बी2सी पर किसी तरह की पूछताछ का जवाब देने के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारभारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार मौजूद, आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

भारतLPG बुकिंग को लेकर फैली कंफ्यूजन, सरकार ने नियमों को किया क्लियर; जानें क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स