लाइव न्यूज़ :

बोम्मई वित्त मंत्री से मिले, कर्नाटक में सिडबी, नाबार्ड योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन का आग्रह

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और एक जिला-एक उत्पाद जैसी योजनाओं के व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन का आग्रह किया। इस तरह की कई योजनाओं का परिचालन नाबार्ड (राष्ट्रीय कषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) और सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) कर रहे हैं।

बैठक के बाद बोम्मई ने कहा, ‘‘मैंने वित्त मंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि नाबार्ड और सिडबी एक जिला-एक उत्पाद जैसी योजनाओं और छोटी राशि के कर्ज (सूक्ष्म वित्त) को व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करें।’’

बोम्मई के अनुसार सीतारमण ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर नाबार्ड और सिडबी के अधिकारियों को निर्देश देंगी तथा कर्नाटक में संबंधित योजनाओं के पूरी तरह से लागू होने के बाद राज्य का दौरा करने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि ये योजनाएं कौशल विकास और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों एवं स्वयं सहायता समूह के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान राज्य में जीएसटी (माल एवं सेवा कर) संग्रह तथा लंबित क्षतिपूर्ति राशि पर भी चर्चा की।

बोम्मई ने कहा कि वह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलेंगे और उसके बाद यहां संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने की भी कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री का मंगलवार को परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेनद्र सिंह से मिलने का कार्यक्रम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...