लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्लू ने भारत में एक्स5 एम कॉम्पिटिशन एसयूवी पेश की, कीमत 1.95 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 26, 2020 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में अपनी नई बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम कॉम्पिटिशन एसयूवी पेश की, जिसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम कॉम्पिटिशन को पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आयात किया जा रहा है और अब यह भारत में बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर उपलब्ध है।

इस मौके पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पाहा ने कहा कि बीएमडब्ल्यू एम को प्रामाणिक मोटरस्पोर्ट कार्यक्षमता के साथ प्रतिदिन इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

इस गाड़ी में वी8 पेट्रोल इंजन है, जो 600 हॉर्स पावर की शक्ति देता है और इसके जरिए सिर्फ 3.8 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें