लाइव न्यूज़ :

आंध्र के श्री सिटी में नये विनिर्माण संयंत्र में 550 करोड़ रु का निवेश करेगी ब्लू स्टार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर एयर कंडीशनिंग (एसी) और कमर्शियल रेफ्रीजरेशन कंपनी ब्लू स्टार लि. ने बुधवार को कहा कि वह आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में एक ग्रीनफील्ड विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए अगले कुछ वर्षों में लगभग 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी के एक बयान में कहा कि उसकी एक नवगठित पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ब्लू स्टार क्लाइमाटेक ने नए संयंत्र का निर्माण शुरू कर दिया है, जो 'काफी स्वचालित' होगा और यह सुनिश्चित करेगा कि निर्मित उत्पाद विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी हों।

30,000 वर्ग मीटर के पहले चरण का निर्माण जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

संयंत्र वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही तक चालू हो जाएगा और वहां मुख्य रूप से 12 लाख इकाई प्रति वर्ष की अधिकतम क्षमता के साथ रूम एसी (कमरों में लगाए जाने वाले एसी) का निर्माण किया जाएगा।

ब्लू स्टार लिमिटेड ने कहा, "कंपनी अगले कुछ वर्षों में 20 एकड़ क्षेत्र में फैले इस संयंत्र में चरणबद्ध तरीके से 550 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव