लाइव न्यूज़ :

एम्फेसिस की हिस्सेदरी के लिये ब्लैक स्टोन की 2.8 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल निजी शेयर-पूंजी निवेश कंपनी ब्लैक स्टोन ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित आईटी सेवा कंपनी एम्फेसिस लिमिटेड में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 8,262 करोड़ रुपये की पेशकश की। कंपनी ‘क्लाउड कंप्युटिंग’ के लिये मांग में वृद्धि के बीच आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाने के लिये यह पेशकश की है।

ब्लैकस्टोन ने 2016 में इस कंपनी में हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज से बहुलांश 60.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 430 करोड़ रुपये में किया किया था। कंपनी अतिरिक्त शेयर का अधिग्रहण 1,452 रुपये से 1,497 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करेगी।

ब्लैकस्टोन ने एक बयान में कहा कि यह पेशकश मूल्य एक साल की औसत कीमत के मुकाबले 12-16 प्रतिशत अधिक और छह महीने की औसत कीमत के मुकाबले 3-6 प्रतिशत कम होगी और इस खरीद योजना पर 15,200 करोड़ रुपये से 21,000 करोड़ रुपये ( 2-2.8 अरब डालर) तक खर्च किए जा सकते हैं।

बयान के अनुसार ब्लैकस्टोन के अलावा अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, यूसी इनवेस्टमेंट्स और अन्य दीर्घकालिक निवेशक भी निवेश करेंगे।

मार्च 2021 तिमाही की स्थिति के अनुसार ब्लैकस्टोन द्वारा प्रबंधित कोष मार्बल II पीटीई लि. की एम्फैसिस में 56.03 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इस बीच, एम्फेसिस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि लक्षित कंपनी की मौजूदा प्रवर्तक मार्बल II पीटीई लि. सोमवार को किये गये शेयर खरीद समझौते के तहत 1,04,799,577 इक्विटी शेयर की बिक्री करेगी। यह विस्तारित मतदान अधिकार के 55.31 प्रतिशत के बराबर है।

बयान के अनुसार, ‘‘ब्लैकस्टोन कैपिटल पार्टनर्स एशिया एनक्यू एलपी और ब्लैकस्टोन कैपिटल पार्टनर्स (सीवाईएम) VIII एआईपी एलपी, बीसीपी टोपको आईएक्स पीटीई लि. के साथ मिलकर एम्फेसिस लि. के सार्वजनिक शेयरधारकों से 49,263,203 पूर्ण चुकता शेयर पूंजी तक के अधिग्रहण के लिये खुली पेशकश की घोषणा की है।’’

शेयर विस्तारित मतदान अधिकार पूंजी के 26 प्रतिशत के बराबर है। यह अधिग्रहण 1,677.16 रुपये प्रति शेयर पर किया जाएगा। अत: पुनर्खरीद के लिये कुल राशि करीब 8,263.23 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें