लाइव न्यूज़ :

बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड का कोविड-19 का टीका नवंबर अंत तक आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:34 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 अक्टूबर जैव प्रौद्योगिकी एवं जैव औषधि कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (बीई) नवंबर के अंत तक अपना कोविड-19 का टीका ‘कॉर्बेवैक्स’ पेश कर सकती है। कंपनी 10 करोड़ खुराकों के साथ इस टीके को उतारने की तैयारी कर रही है।

हैदराबाद की कंपनी बीई की प्रबंध निदेशक महिमा दातला ने यह जानकारी दी।

उन्होंने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) के साथ एक वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर करने के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विनिर्मित खुराक को इस समय नियामकीय परीक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली में स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) भेजा जा रहा है।

दातला ने कहा, "कॉर्बेवैक्स का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। हमें नवंबर के अंत तक सभी अध्ययनों को पूरा करने की उम्मीद है और उसी समय हम लाइसेंस (दवा नियामक से) मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। बच्चों के टीके के लिए लाइसेंस इसके एक महीने बाद मिल जाना चाहिए। बच्चों के टीके को लेकर भी उनके बीच अध्ययन चल रहा है।"

कोविड-19 टीके की विनिर्माण क्षमता के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘बीई के पास सालाना कॉर्बेवैक्स की एक अरब खुराक बनाने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग