लाइव न्यूज़ :

Bihar News: आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 48000 करोड़ रुपए, नाबार्ड, एनएचबी, सिडबी और ओपेन मार्केट से कर्ज लेने की तैयारी, यहां पर होंगे विकास

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2024 17:55 IST

Bihar Politics News: नीतीश सरकार कर्ज के रूप में यह राशि नाबार्ड, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी), सिडबी एवं ओपेन मार्केट से जुटाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक विकास में तेजी आएगी और बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।300 करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास पर जोर दिया जाएगा। आधारभूत संरचना के निर्माण, अनाज गोदाम के निर्माण इत्यादि पर खर्च किया जाएगा।

Bihar Politics News:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आधारभूत संरचना के लिए करीब 48 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। सरकार यह राशि कर्ज के माध्यम से इकट्ठा करेगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में कार्य योजना को अंतिम रूप देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार यह राशि अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से जुटाई जाएगी। इसमें कम एवं लंबी अवधि, दोनों प्रकार के ऋण शामिल होंगे। राज्य के आर्थिक विकास में इससे तेजी आएगी और बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार कर्ज के रूप में यह राशि नाबार्ड, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी), सिडबी एवं ओपेन मार्केट से जुटाएगी। इनमें नाबार्ड से 2700 करोड़ रुपये, एनएचबी से 300 करोड़ रुपये और सिडबी से 300 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, शेष राशि ओपेन मार्केट एवं विदेशी फंडिंग एजेंसियों से जुटाई जाएगी और कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ विकास कार्यों को प्रमुखता से क्रियान्वित करने की तैयारी की है। नाबार्ड के माध्यम से प्राप्त होने वाले 300 करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आधारभूत संरचना के निर्माण, अनाज गोदाम के निर्माण इत्यादि पर खर्च किया जाएगा।

सिडबी से प्राप्त होने वाले 300 करोड़ रुपये से औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के कल्याण के लिए सुविधाओं का विकास होगा। उन क्षेत्रों में श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूल भवनों के निर्माण इत्यादि पर भी राशि खर्च की जाएगी। नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) से मिलने वाली राशि से शहरी क्षेत्रों में प्याऊ, बस स्टैंड, शवदाह गृह का निर्माण, शहरी विकास इत्यादि जैसे जरूरी तथा जनोपयोगी विकास कार्य पूरे होंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारइकॉनोमीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित