पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में बड़ी गिरावट : गोयल

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:11 IST2021-12-23T22:11:07+5:302021-12-23T22:11:07+5:30

Big drop in toy imports in last three years: Goyal | पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में बड़ी गिरावट : गोयल

पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में बड़ी गिरावट : गोयल

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर देश का खिलौना आयात वर्ष 2020-21 में घटकर 13 करोड़ डॉलर हो गया जबकि वर्ष 2018-19 में यह 30.4 करोड़ डॉलर था।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार भारत में बने खिलौनों को बढ़ावा देकर घरेलू खिलौना उद्योग के हितों की रक्षा कर रही है।

उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, "पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में भारी गिरावट आई है। यह कई खिलौना समूहों में हजारों कारीगरों की भी मदद कर रहा है।"

गौरतलब है कि सरकार ने भारत में घटिया और असुरक्षित सस्ते खिलौने के आयात को रोकने के लिए खिलौनों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Big drop in toy imports in last three years: Goyal

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे