लाइव न्यूज़ :

पहली छमाही में जीईएम पोर्टल के जरिये भेल की खरीद 1,500 करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 सितंबर सार्वजानिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसने सरकार के ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पारदर्शिता और व्यापार सुगमता की दिशा में सरकार की पहल के तहत भेल जीईएम पोर्टल के जरिये वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की अगुवाई कर रही है।

जीईएम माल और सेवाओं के लिए एक एकीकृत सार्वजनिक खरीद पोर्टल है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में जीईएम के जरिये उसकी खरीद 1,500 करोड़ रुपये को पार कर गई है, जो इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में केवल 389 करोड़ रुपये थी।

भेल के अनुसार जीईएम पोर्टल के माध्यम से उत्पादों की प्रमुख खरीद में इस्पात, सीमेंट, केबल, विभिन्न सब-असेंबली आदि शामिल हैं।

कंपनी चालू वर्ष की पहली तिमाही के दौरान पोर्टल से खरीद के मामले में 20 सार्वजनिक कंपनियों की सूची में भी शीर्ष पर रही।

कंपनी दरअसल जीईएम पोर्टल से खरीद कर पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है और विभिन्न सरकारी निर्देशों जैसे सामान्य वित्तीय नियम, सार्वजनिक खरीद नीति और मेक इन इंडिया का अनुपालन सुनिश्चित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू