लाइव न्यूज़ :

भारती एक्सा लाइफ का नया व्यापार प्रीमियम पहली छमाही में 33 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 14:22 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का नया व्यापार प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 214 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सितंबर 2021 के दौरान उसने अपने भारित नए व्यापार प्रीमियम में 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

वही वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी का नवीनीकरण प्रीमियम आठ प्रतिशत बढ़कर 645 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 594 करोड़ रुपये था।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल प्रीमियम आय बढ़कर 1,024 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 912 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग राजा ने कहा, "हमने कई मापदंडों पर स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया है और चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में अपने नए व्यापार प्रीमियम संग्रह के लिए उच्चतम कारोबारी वृद्धि हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?